श्री अंजनी माता मन्दिर में देवी देवताओं की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई गयी

श्री अंजनी माता मन्दिर में देवी देवताओं की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई गयी

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-04-18 News
झांसी। श्री अंजनी माता मन्दिर, शिव परिवार कालौनी में श्रीकृष्ण चन्द्र जी शास्त्री एवं पुजारी पं. आनन्द कुमार द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना उपरान्त नवनिर्मित भगवान श्री चित्रगुप्त जी मंदिर पर आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त, माता शोभावती, माता नन्दिनी जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्फन कराई। आयोजक रानी-लखन लाल सक्सेना द्वारा मन्दिर का निर्माण कराया गया। आयोजक मण्डल में कृष्ण कांति-अंजनी कुमार सक्सेना, अंकिता-चित्रांश सक्सेना, प्रियंका-आनन्द सक्सेना द्वारा कथाव्यास श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री चरखारी के सानिध्य में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भी आयोजन कराया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर अपर नगर आयुक्त वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, चीफ वार्डन आनन्द कुमार सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव, एड अजय कुमार सक्सेना, पंकज सक्सेना गुना, चंद्र मोहन सक्सेना, संतोष सक्सेना डॉ प्रभाकर खरे, सर्वेश सक्सेना, एड अविनाश सक्सेना, रमेश चंद्र सक्सेना, डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ प्रभाकर शास्त्री, प्रशांत सक्सैना प्रभात सक्सैना आदि उपस्थित रहे। भगवान श्री चित्रगुप्त मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अपराह्न कथा व्यास श्रीकृष्ण चंद्र जी शास्त्री द्वारा प्रवचन द्वारा आज छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण द्वारा कंस वध एवं रुक्मणी विवाह पर विस्तृत प्रकाश डाला। रिपोर्ट- राकेश कुमार झाँसी