अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की बैठक का आयोजन हुआ

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की बैठक का आयोजन हुआ

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-04-18 News
झाँसी-: अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय सचिव लाखन पहलवान ,के निजनिवास कैलाश रेजीडेंसी झाँसी में अतिमहत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार का सॉल एवं श्रीफल भेंट करते हुये फूलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। जिलाध्यक्ष जी ने वाल्मीकि समाज के प्रभुतजनो से जानी सामाजिक समस्याये एवं समाज के लिये सरकार क्या बेहतर से बेहतर करे जिस के परिपेक्ष्य में उत्तर प्रदेशीय राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष कुंदन लाल नेता ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियो का वेतन 1600 हजार एवं 1800 हजार हो जिसे मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार दिया जाये वही महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि वाल्मीकि समाज के लिये वाल्मीकि समुदायक भवन गाजियाबाद की तर्ज पर झाँसी में भी नगरनिगम बनवाने की कृपा करें। युवा समाज समाज सेवी संजय पहलवान ने कहा कि वाल्मीकि समाज BJP का हमेशा सहयोग करती है समय आ गया है कि सरकार वाल्मीकि समाज के हितों को देखते हुये मानक अनुसार नगरनिगम में भर्ती करें जिससे बेरोजगारो को रोजगार मिल सके। इसी मौके पर लाखन पहलवान ने कहा कि तक लगभग 70 बर्ष गुजर जाने के बाद सफाई आयोग में बुन्देलखण्ड झाँसी को भागीदारी नही मिली जिससे समाज बड़ा आक्रोशित है जिलाध्यक्ष जी आप झाँसी शहर से पार्टी के विश्वसनीय कार्यकर्ता का नाम भेजने की कृपा करें। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं युवा समाज सेवी संजय वाल्मीकि ने कहा कि बेघर वाल्मीकि समाज के परिवारों को आवासीय एवं भूमिहीनो को खेती हेतु पत्ते आवंटन करने की कृपा करें जिससे उनके जीवन मे खुशहाली आये। इसी मौके पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा झाँसी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कागरे ने कहा कि नगरनिगम के पार्षदों के चुनाव में समाज को टिकट नही दिया जिससे समाज बड़ी हतास है अब पार्टी समाज के दर्द को समझते हुये समाज से दो पार्षद नॉमिनेट करने की कृपा करें जिससे समाज मे पार्टी के प्रति विश्वास जागे। इन सभी मांगो पर जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि वाल्मीकि समाज हमेशा से ही धर्म की रक्षा के लिये जाना जाता है आज उनके अधिकारों के लिये में स्वयं उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जी के पटल पर प्रेषित करूंगा और उन्हें पूर्ण कराने में आपके साथ कांधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के साथ शिवाजीनगर मण्डल अध्यक्ष दिलीप पूरी 18 नम्बर बार्ड के पार्षद अवतार खटीक इत्यादि उपस्थित रहे। अंत मे शिवाजीनगर मण्डल उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह लाखन ने सभी का आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट- राकेश कुमार झाँसी