140 वर्ष पुराने ब्रिज को किया प्रतिस्थापित, महज 6 घंटे में पूरा हुआ कार्य

140 वर्ष पुराने ब्रिज को किया प्रतिस्थापित, महज 6 घंटे में पूरा हुआ कार्य

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-04-17 News
झांसी रेल मंडल द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर और मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। दिनांक 17.04.2025 को मंडल द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया गया। मंडल द्वारा झांसी-कानपुर खंड के पारीछा-चिरगांव अप लाइन पर स्थित 140 साल पुराने ब्रिज को प्रतिस्थापित किया गया। यहां स्टोन स्लैब ब्रिज की जगह 2.0*2.1 मीटर के आरसीसी बॉक्स लगाया गया। यह कार्य महज 6 घंटे में पूरा कर लिया गया। पारीछा-चिरगांव अप लाइन पर वर्ष 1885 में ब्रिज 1157/1 का निर्माण किया गया था। पुराने ब्रिज के निर्माण में ईंट और पत्थर का इस्तेमाल किया गया। इसका साइज 2.0*0.61 मीटर था। 140 वर्ष बाद ईंट और पत्थर की स्थान पर 2.0*2.1 मीटर के आरसीसी बॉक्स को प्रतिस्थापित किया गया है। आरसीसी बॉक्स की स्थापना के बाद यह ब्रिज 25 टन तक का भार उठाने में सक्षम हो गया है। यह ब्रिज झांसी - कानपुर खंड के डेडीकेटेड फ्राइट कॉरिडोर में अहम भूमिका निभाएगा। मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि मंडल के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास सतत रूप से जारी है। 140 वर्ष पुराने ब्रिज को नई मजबूती प्रदान की गई है। इससे ट्रेन का आवागमन और समयपालनता बेहतर होगी।