
लोको शेड, झांसी में यूनिकोड विषयक कार्यशाला का सफल आयोजन
झाँसी । ए.सी. लोको शेड, झांसी में लोको शेड के कर्मचारियों के लिए यूनिकोड विषय से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजभाषा विभाग, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज के सहयोग से आयोजित की गई इस कार्यशाला में नन्हे लाल यादव, वरिष्ठ अनुवादक ने लोको शेड के 32 कर्मचारियों को अपने कंप्यूटरों पर यूनिकोड इंस्टाल करने तथा इसके पश्चात यूनिकोड में प्रयोग किए जा सकने वाले विभिन्न की-बोर्डों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पूर्व मनमोहन भटनागर, पूर्व राजभाषा अधिकारी, झांसी ने कर्मचारियों को राजभाषा नियम अधिनियम के साथ-साथ राजभाषा के विभिन्न अनुप्रयोगों की भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में कर्मचारियों को एक-एक करके यूनिकोड की-बोर्ड में टाइपिंग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, लोको शेड एन. के. मिश्रा तथा सचिन चौरसिया, सहायक बिजली इंजीनियर, लोको शेड भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मनोज कुमार सिंह जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल ने दी रिपोर्ट - राकेश कुमार झाँसी