
राजेश कुमार शर्मा ने झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी का संभाला पदभार
झाँसी । राजेश कुमार शर्मा ने उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (Senior Divisional Personnel Officer - Sr.DPO) का पदभार ग्रहण कर लिया है।श्री शर्मा 2011 बैच के भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) के अधिकारी हैं। मूलतः उरई, जालौन के रहने वाले श्री शर्मा ने आईईटी, लखनऊ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। श्री शर्मा अपने करियर की शुरुआत में वे राजस्थान प्रशासन सेवा में चयनित हुए और मकराना (नागौर) में सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने सहायक कार्मिक अधिकारी, भोपाल, मंडल कार्मिक अधिकारी जबलपुर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जबलपुर, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (पश्चिम मध्य रेलवे), और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। श्री शुक्ला ने प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रहते हुए 14,000 से अधिक रेलकर्मियों को पदोन्नति प्रदान की तथा सात वर्षों के बाद मंडल के कार्मिक विभाग को रेलवे दक्षता शील्ड से सम्मानित करवाया। उन्हें हाल ही में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, झांसी के रूप में श्री राजेश कुमार शर्मा की प्राथमिकता पारदर्शिता, त्वरित कार्यप्रणाली तथा कर्मचारियों को समयबद्ध ढंग से देय लाभ प्रदान करना एवं समग्र कर्मचारी कल्याण रहेगा। ---------- रिपोर्ट - राकेश कुमार झाँसी