
बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आंतियाताल शाखा की घोर लापरवाही से विद्यालयों का लाखों रुपया हुआ लैप्स
झांसी । जनपद के तमाम शिक्षकों ने घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया है कि सरकार विद्यालयों में पुताई व मरम्मत आदि कार्य के लिए बजट आवंटित करती है । सरकार ने पी एफ एम एस सेल के जरिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखाओं को नामित किया था । बताया गया है कि विद्यालय के प्रधानाचार्याे ने पी एफ एम एस के तहत शाखाओं में समय से 31 मार्च से पूर्व जमा कर दिया था, परंतु लापरवाही के कारण बैंक शाखा ने उनका भुगतान जनरेट नहीं किया, जिससे लाखों रुपया लेफ्स हो गया है, जबकि स्कूल व विद्यालयों में प्रधानाचार्य गण कार्य करा चुके हैं, जिसका भुगतान कार्य करने वाले मांग रहे हैं, जो उन्हें नहीं मिल पा रहा है ।सबसे ज्यादा लापरवाही बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आंतियाताल शाखा में अपनाई गई है, जिससे शिक्षक गण काफी परेशान हैं । अतः जनपद के जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि इस प्रकरण में अविलंब हस्तक्षेप कर लैप्स हुई धनराशि वापस दिलाने की कृपा करें, अन्यथा शिक्षक गण अग्रिम कदम उठाने को बाध्य होंगे ।