
पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
झाँसी - जुमे की नमाज एवं वक्फ संशोधन बिल के दृष्टिगत झाँसी रेंज में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी श्री केशव कुमार चौधरी द्वारा जनपद जालौन के कस्बा कोंच में पुलिस क्षेत्राधिकारी कोंच/ प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक कोंच व पर्याप्त पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की गई तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।