
ईद उल फ़ितर के मौके पर अटल कल्याण समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर किया फल विरतण
झाँसी। अटल कल्याण समिति के सदस्यों द्वाराअहले वतन को ईद उल फितर की मुबारकबाद देते हुए झाँसी महानगर स्थित संत मदर टेरेसा आश्रम व विभिन्न स्थानों पर राहगीरों को फल वितरण कर मुबारकबाद दी। उक्त फल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य जनाब हाजी हाफिज मोहम्मद जावेद जी, जिला झाँसी के मुख्य हज ट्रेनर एवं राष्ट्रीय मुस्लिम पसमांदा महासंघ बबीना विधानसभा अध्यक्ष, जनाब हाजी हाफिज निज़ामुल हक़ सिद्दीकी, राष्ट्रीय मुस्लिम पसमांदा महासंघ मंडल अध्यक्ष डॉ. जी.के.मंसूरी, बतौर वशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर अटक कल्याण समिति के प्रबंधक मोहम्मद जुबैर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था पिछले कई वर्षों से जरूरतमंदो के लिए कार्य कर रही हैं और आने वाले समय में भी करती रहेगी, झाँसी के साथ-साथ कौशाम्बी (प्रयागराज) में भी फल वितरण का कार्य सम्पन हुआ, अटल कल्याण समिति के प्रबंधक मोहम्मद जुबैर ने नव रात्रि के पावन महीने की भी शुभकामनाएं देते हुए कहा हम सबको एक साथ मिलजुल कर खुशियों व भाईचारे के साथ सारे पर्व व त्यौहार मनाना चाहिए। समिति के उपाध्यक्ष उत्कर्ष जैन उर्फ़ शैंकी, उप प्रबंधक सोनाली शाक्य, सदस्य हसन अली, न्यू हिमांशी डीजल वाले रहीस खान, इमरान अब्बासी, कायकर्ता जावेद खान, आरिफ खान, रफीक खान, नवेद अली, अनस अली आदि उपस्थित रहे। अंत में अटल कल्याण समिति की उप प्रबंधक सोनाली शाक्य ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।