
आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दिये निर्देश
पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी केशव कुमार चौधरी महोदय द्वारा अलविदा जुमा की नमाज व ईद-उल-फितर के दृष्टिगत जनपद झाँसी के शहरी क्षेत्र के थाना नवाबाद की मरकजी मस्जिद, थाना कोतवाली की रजा मस्जिद सहित थाना सीपरी बाजार, प्रेमनगर व सदर बाजार की मस्जिदों व क्षेत्र का पुलिस बल के साथ भ्रमण किया गया तथा थानाक्षेत्र के मुख्य बाजार/मार्गो पर पैदल भ्रमण कर पुलिस-प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, डीआईजी महोदय द्वारा ईद-उल-फितर के त्योहार को हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गयी। रेन्ज के सभी थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों तथा क्यूआरटी टीमों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुये सतर्क दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिये गये। डीआईजी महोदय द्वारा आगामी ईद-उल-फितर तक रेंज के सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहने तथा संदिग्धों पर सर्तक दृष्टि बनाये रखते हुए माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। भ्रमण के दौरान डीआईजी/एसएसपी झाॅसी श्रीमती सुधा सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।