
पत्रकार एकता संघ का होली मिलन एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह 22 मार्च को
झांसी। पत्रकार एकता संघ महानगर झाँसी इकाई द्वारा आयोजित होली मिलन एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह के आयोजन दिन शनिवार 22 मार्च को राजकीय संग्राहलय में आयोजित होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव प्रसाद चौधरी एवं आयोजन की अध्यक्षता करेंगे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. सिंह करेंगे. महानगर मीडिया प्रभारी संजीव गोस्वमी ने बताया कि दिनांक 22 मार्च दिन शनिवार को झांसी में होने वाले होली मिलन एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह में आमंत्रित करने के लिये मण्डल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल अपने प्रतिनिधि मण्डल के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव प्रसाद चौधरी से मिले और आयोजन के मुख्य अतिथि के तौर पर पधारने के लिये आग्रह किया गया. डी.आई.जी. ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए आने का आश्वासन देते हुए सभी को कार्यक्रम सफल बनाने की शुभकामनाएं दी। होली मिलन एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह झांसी मण्डल स्तर का कार्यक्रम भव्य एवं दिव्य तरीके से होने जा रहा है. प्रतिनिधि मण्डल में पुनीत श्रीवास्तव, ध्रुव दुबे, राकेश कुमार सेन, अमित साहू, आनन्द बॉबी चावला, विष्णु प्रजापति, अरूण वर्मा, रामलखन तिवारी, वरूण अग्रवाल सहित लगभग 2 दर्जन से अधिक पत्रकार साथी साथ रहे। ............................................. रिपोर्ट - राकेश कुमार झाँसी