भूमाफिया के खिलाफ पीड़ित महिला पहुंची डीआईजी के द्वार,

भूमाफिया के खिलाफ पीड़ित महिला पहुंची डीआईजी के द्वार,

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-03-03 News
झांसी | चर्चित भूमाफिया नत्थू कुशवाह का चारसौ बीसी का कारनामा लगातार जारी है, न्याय के लिए दर दर भटकने के बाद आज पीड़ित अध्यापिका डीआईजी ऑफिस पहुँची, जहाँ उन्होंने डीआईजी से मिलकर अपनी सारी समस्याओं से अवगत कराया. पीड़ित अध्यापिका के साथ नत्थू कुशवाह से सताये हुए एक और पीड़ित एड. ज़ैद रिजवान मंसूरी ने भी डीआईजी से मुलाकात की. दोनों पीड़ितों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पीड़ित अध्यापिका शालिनी पांडेय ने नत्थू कुशवाह से पंचवटी शिव परिवार कॉलोनी अंजनी माता मन्दिर के पास एक 1800 वर्गफिट एक प्लॉट सन् 2014 में लिया था, तब से लेकर आज तक न तो उन्हे प्लॉट मिला और न ही उस प्लॉट का पैसा वापस मिला, पिछले 11 साल से वह नत्थू कुशवाह से परेशान हैं, जब उनसे प्लॉट या पैसों की बात करी उन्होंने हमेशा टाल दिया, वहीं पीड़ित एड. ज़ैद रिजवान मंसूरी ने बताया कि काफी परेशान हालात मे नत्थू कुशवाह मुझसे मिले और उन्होंने शिव परिवार कॉलोनी स्थित सी2 व सी3 प्लॉट दिखाये और कहा कि उक्त प्लॉट जेडीए मे बंधक है और आप मुझे 27 लाख 50 हजार रुपए दे दो मै जेडीए मे इन पैसों को जमा कर बंधक प्लॉट्स को मुक्त कराकर आपके नाम रजिस्ट्री करा दूंगा, मैंने नत्थू कुशवाह की बातों में आकर उनको 27 लाख 50 हजार रुपए दे दिये, अब काफी समय निकल जाने के बाद भी जब उक्त प्लॉट उन्हे नहीं मिले, जब उनसे मैंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने काफी परेशान करने के बाद एक 27 लाख 50 हजार रुपए का चेक दे दिया, जब चेक को बैंक मे लगाया तो पता लगा कि उक्त चेक उस बैंक का दिया गया जिसका खाता पहले से ही बंद हैं, आज डीआईजी साहब से मिलकर आश्वासन मिला है कि जांच कर जो भी तथ्य निकल कर सामने आयेंगे कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे।