सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचा रहा बुंदेली गीत

सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचा रहा बुंदेली गीत

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-03-03 News
झाँसी | यह दौर सोशल मीडिया का दौर चल रहा है, इस दौर में हर कोई खुद को फेमस करना चाहता है. यही कारण है कि वो कई तरह के प्रयास करता है. फिर चाहे अपनी खड़ी बोली या फिर अपने रहन सहन को दिखाकर एक अलग तरीके से जनता के बीच अपनी पहचान बनाना चाहता है. देश भर में कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों खड़ी बुंदेलखंडी बोली जाती है. इसी बोली के दम पर इन दिनों बुंदेलखंड के झाँसी जनपद के कलाकार आयूष और खुसबू का बुंदेली भाषा का गाने की कुछ झलकियां " कमरिया हिल गई रे " सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचा रही है. बताते चले बुन्देली गाना 'कमरिया हिल गई रे ' होली पर रिलीज होने जा रहा है यह गाना दर्शको को मन खूब लुभा रहा है. प्रस्तुत बुंदेली गीत ‘कमरिया हिल गई रे’ के निर्माता आयूष श्रीवास्तव हैं। इस गीत को आयूष व सविता राजपूत ने गाया है। इसके वीडियो में आयूष श्रीवास्तव और खुसबू राजपूत हैं। वीडियो की शूट टीम में विक्रम सिंह, शिशुपाल पटेल, हुकुम सिंह, दीपेंद्र सिंह आदि है.