डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कि 62 वीं. पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन किये अर्पित

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कि 62 वीं. पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन किये अर्पित

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-02-28 News
झांसी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, भारत गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, जिनके द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निर्वहन की गई, भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष जिन्होंने भारत गणराज्य का संविधान दिया "भारत रत्न" एवं कायस्थ कुल गौरव सर्वप्रिय राजेन्द्र बाबू की 62 वीं. पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झांसी के प्रमुख पदाधिकारी प्रशान्त सक्सेना, आनन्द कुमार सक्सेना, एड. देवेश श्रीवास्तव, एड. अविनाश सक्सेना, अतुल सिन्हा, डॉ. अंजनी कुमार सक्सेना, एड. शरद सक्सेना, एड. अजय निगम, एड. अजय कुमार सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव आदि द्वारा डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उक्त अवसर पर सर्वसम्मति से प्रबल मांग रखी गई कि जिला प्रशासन द्वारा भारत रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की किसी भी प्रमुख दर्शनीय स्थल पर भव्य प्रतिमा स्थापित कराई जाये।