मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों ने की हड़ताल व प्रदर्शन

मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों ने की हड़ताल व प्रदर्शन

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-02-28 News
झांसी। महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों को तीन माह से वेतन न मिलने पर वह हड़ताल पर चले गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस सूचना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी पहुंच गए और कर्मचारियों का जल्द से जल्द वेतन दिलाए जाने की मांग की। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मचारी आउटसोर्स पर कार्य करने वाले करीब चार सौ कर्मचारियों ने कार्य बंद कर हड़ताल करते हुए मेडिकल कॉलेज में जमकर प्रदर्शन किया। जानकारी मिलते ही कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी पहुंचे और कर्मचारियों के समर्थन में जमीन पर बैठ कर प्रदर्शन करते हुए उन्हें समय से वेतन दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि आउट सोर्स में तैनात कर्मचारियों को करीब तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है, उनका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए की कर्मचारियों का जल्द से जल्द वेतन दिलाए जाए।