
कन्या के विवाह में नगर मोदनवाल समाज ने दिया सम्मानजनक आर्थिक सहयोग
सुलतानपुर। नगर के मोदनवाल समाज ने एकजुटता का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद कन्या की शादी में लगभग साठ हजार रूपए की धनराशि का आर्थिक सहयोग दिया। विदित हो कि सुल्तानपुर नगर के गोपाल बाबा पुल के निकट रहने वाली क्षमा मोदनवाल के पति दिवंगत केतन मोदनवाल की मृत्यु कैंसर से हो चुकी है। क्षमा मोदनवाल को अपने बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग की आवश्यकता थी जिसकी जानकारी जब सुल्तानपुर के समाजसेवी डी पी गुप्ता को हुई तो उन्होंने स्वयं आर्थिक सहयोग देते हुए इसकी जानकारी समाज के लोगों को दी। जानकारी प्राप्त होने पर समाजसेवी श्याम बाबू मोदनवाल, सुनील कुमार मोदनवाल , राममिलन गुप्ता व मनोज कुमार मोदनवाल ने सराहनीय कार्य करते हुए समाज के वरिष्ठ लोगों से मुलाकात कर सभी से धन संग्रह किया और हनुमान मंदिर खोवा मंडी में समाज के वरिष्ठ संरक्षक गोमती प्रसाद मोदनवाल जी के हाथों उक्त सम्मानजनक धनराशि को क्षमा मोदनवाल को सौंप दिया। इस महत्वपूर्ण कार्य में अजय गुप्ता, श्याम चंद्र पल्लू मोदनवाल, सुनील मोदनवाल, दीपक दद्दू मोदनवाल, श्याम छेदी मोदनवाल, दुर्गा प्रसाद मोदनवाल, महेश मोदनवाल, सत्यनारायण मोदनवाल, गजानंद मोदनवाल, मुकेश मोदनवाल, रवींद्र मोदनवाल,एस के मोदनवाल,पवन मोदनवाल,अनिल कुमार गुप्ता, चंद्रा गुप्ता आर्य, राकेश मोदनवाल, रूपेश मोदनवाल, संदीप, राधे कृष्ण,परम प्रकाश, रामेश्वर प्रसाद मोदनवाल सहित कई लोगों ने सहयोग दिया।