ग्रीष्म ऋतु में किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या ना हो :- जिलाधिकारी

ग्रीष्म ऋतु में किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या ना हो :- जिलाधिकारी

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-02-25 News
झाँसी | जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज जनपद में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनांतर्गत किए जा रहे कार्य एवं पेयजल आपूर्ति संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए भीषण गर्मी के दृष्टिगत जन सामान्य को पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से किए जाने के दिए निर्देश। विकास भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद में पुनरीक्षित वितरण क्षेत्र योजना(आरडीएसएस ) कार्यों का सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना अंतर्गत डीपीआर के अनुसार फीडर वाइस किए गए कार्य की जानकारी ली। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विकास भवन सभागार में नगरीय एंव ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के संबंध में निर्देशित किया कि ऐसे क्षेत्र जहाँ विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पेयजल की समस्या है तत्काल टीम मौके का निरीक्षण करते हुए सूचना उपलब्ध कराए ताकि क्षेत्र में कोई भी पेयजल समस्या से प्रभावित ना रहे। उन्होंने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि क्षेत्र में कहीं पर भी पेयजल की समस्या ना हो इसे संवेदनशील होकर सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने निर्देश दिए की टीम ऐसी समस्या जिस क्षेत्र में है भ्रमण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि जलापूर्ति के समय विद्युत आपूर्ति सुचारु रहे। यदि कहीं कोई फाल्ट को तत्काल ठीक कराया जाए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पेयजलापूर्ति सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पंपिंग स्टेशन चलाने की टाइमिंग विद्युत विभाग से शेयर करें ताकि पंप चलाने के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारु रहे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय, मुख्य अभियन्ता विद्युत मोहम्मद सगीर , महा प्रबंधक जल संस्थान आर एस यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत ग्रामीण, अधीक्षण अभियंता नगरीय सहित जल निगम_जल संस्थान, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।