
भोलेनाथ का किया अभिषेक व प्रसाद किया वितरित
झाँसी | झांसी मनस्विनी तथा महिला महानगर व्यापार मंडल द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में भोलेनाथ का सिद्धेश्वर मंदिर पर अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से स्नान कराने के बाद भोलेनाथ को हल्दी भी चढ़ाई. इसके उपरांत सभी सदस्यों ने हंसी खुशी एक दूसरे को भी हल्दी लगाई। अंत में आरती के बाद प्रसाद लगाया गया तथा सभी भक्तगण में वितरित किया गया। पूजा अर्चना के बाद आचार्य राजीव पाठक ने सभी सदस्यों को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि मनस्विनी और महिला व्यापार मंडल द्वारा पूरे वर्ष इसी तरह अनेकानेक सुंदर कार्यक्रम आयोजित होते रहें। इस दौरान रजनी गुप्ता, निधि नगरिया, पल्लवी चतुर्वेदी, कल्पना गुप्ता दिव्या गुप्ता रश्मि महेंद्रु राम श्री गुप्ता नेहा झा संयोगिता सेन इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।।