
श्री मारकण्डेश्वर कुशवाहा समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष बने एड. सुरेश कुशवाहा
झांसी । श्री मारकण्डेश्वर कुशवाहा समाज पंचायत भवन पंचकुईयां पर देवी सिंह कुशवाहा वरिष्ठ संरक्षक कुशवाहा समाज की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुईं । बैठक में अध्यक्ष पद रिक्त होने पर चर्चा हुई और सर्व सम्मति से सुरेश कुशवाहा एडवोकेट कांछाभांवर कार्यकारिणी सदस्य को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया ।बैठक में निर्णय लिये गये कि कुशवाहा समाज का होली मिलन समारोह एवं कुशवाहा समाज की जनरल सभा बुलाकर कुशवाहा समाज का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा जिससे नवीन कार्यकारिणी का चुनाव हो सकें । बैठक में वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा उपाध्यक्ष, लखन लाल महामंत्री, दामोदर दास मंत्री, रमेश चौधरी, धर्मेन्द्र कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, राहुल नैन्सी, पवन कुशवाहा, मथुरा कुशवाहा, लालाराम जलजीरा सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर भागीरथ कुशवाहा,एडवोकेट रामकिशन कुशवाहा, हरी राम कुशवाहा, इंजी मानवेंद्र सिंह कुशवाहा, एड रामकुमार कुशवाहा पाडरी राकेश कुशवाहा बड़ागांव सहित आदि उपस्थित रहें।