विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सबका मन मोहा

विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सबका मन मोहा

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-02-25 News
झांसी | लिटिल लाइफ पब्लिक स्कूल मे मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी और मेला का आयोजन हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इम्तियाज हुसैन, विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद नाहिद, प्रधानाचार्या मिस साहिबा , कोऑर्डिनेटर श्रीमती फमीदा विज्ञानं प्रदर्शनी में मौजूद रहे. मुख्य अतिथि प्रदीप जैन आदित्य ने कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है और इससे बच्चे देश को एक नई दिशा देने में सक्षम हो पाते हैं. आज के बदलते हुए परिदृश्य में विकसित भारत के निर्माण के लिए विद्यालयों में ऐसी प्रदर्शनी का होना अति आवश्यक है. बच्चों की मेहनत, लगन एवं दूरदर्शिता को सराहते हुए कहा कि ऐसे बच्चे ही आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करते हैं. पूरा विद्यालय परिसर बच्चों के अद्भुत रचनात्मक गतिविधियों एवं कल्पनाशीलता से भरा पड़ा था. बच्चे अपने-अपने मॉडल के बारे में दर्शकों को विस्तार से समझा रहे थे. बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. इस प्रदर्शनी में विद्यार्थी जिन्होंने साइंस प्रोजेक्ट बनाया था- कौनैन-हसनैन ने सोलर सिस्टम, कृष्णा-बुशरा ने क्लीन सिटी, निकिता-चाहत ने एस्केलेटर, दीपिका-रुखसार-जोया ने वॉटर प्यूरीफायर , कुणाल-सेराज ने चंद्रयान, सिद्धांत-समर -कुशांक -कौसैन-संकल्प ने स्मार्ट सिटी, इकरा-तनु ने वोल्कानो आदि के मॉडल बनाए। इस दौरान टीचर स्टाफ रवि सर, मिस रश्मि, मिस हुमा ,अमन सर, मिस रहनुमा, मिस अलीशा ,मिस मंतशा, मिस फिरदौस, मिस तुबा, मिस इलमा , मिस फरीन, मिस आफरीन आदि उपस्थित रहे।