
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष बने उदय सिंह यादव
झांसी । राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग मण्डल शाखा की बैठक राजकीय पशु चिकित्सालय केन्ट झांसी में सम्पन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता मानसिंह प्रदेश अध्यक्ष ने की एंव प्रदेश महामंत्री त्रिलोक सिंह बिष्ट ने की. सभी पदाधिकारियों द्वारा वैठक को संबोधित करते हुये संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिये पुरजोर शब्दों में सराहना करते हुये एक जुटता दिखाने की बात कही गईं. तत् पश्चात सदस्यों द्वारा सभी सदस्यों की भावनाओं को रखते हुये चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ की गई. जिसमें चुनाव अधिकारी पुरन सिंह परिहार महासंघ अध्यक्ष एवं सह चुनाव अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा प्रदेश सचिव महासंघ एवं मानसिंह प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री त्रिलोक सिंह विष्ट की देखरेख में संम्पन्न हुए । जिसमें सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया । निर्वाचित पराधिकारियो के नाम निम्म प्रकार है। जिसमें उदय सिंह यादव को मण्डल अध्यक्ष,अशोक तिवारी मंडल मंत्री,मोहनलाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राजेन्द्र प्रसाद उपाध्यक्ष, श्रीमति विमला-ललितपुर उपाध्यक्ष, जितेन्द्र जालौन उपाध्यक्ष,कौशल किशोर कोषाध्यक्ष सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।