
महिला की हत्या का आरोपी को छूरा सहित किया गया गिरफ्तार
झाँसी । झांसी के थाना सीपरी बाजार के अंतर्गत मसीहा गंज में 22 फरवरी को समय दोपहर 12.30 बजे ज्योति अहिरवार पत्नी लखनलाल अहिरवार नि० नाथ की कोठी मसीहागंज उम्र 34 वर्ष अपने घर के दूसरे मंजिल पर गेहूं धोने का कार्य कर रही थी तभी एक व्यक्ति जिसका नाम अंकित पुरोहित द्वारा घर में घुसकर ज्योति अहिरवार से गलत कार्य करने की नियत से जोर जबरजस्ती करने का प्रयास किया गया ज्योति अहिरवार के विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा धारदार हथियार से उसके पेट व हाथ पैरों पर वार किया गया जिससे ज्योति अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गयीं मजरूबा को परिवारीजन द्वारा मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां ज्योति अहिरवार को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।उक्त घटना के संबंध में मृतका पति लखनलाल अहिरवार द्वारा थाना सीपरी बाजार में अंकित पुरोहित के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्र०नि० आनन्द कुमार सिंह थाना सीपरी बाजार द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी अंकित पुरोहित को मय आलाकत्ल छुरा व मोटरसाइकिल सहित 24.02.2025 को शाम 00.48 बजे माल गोदाम रोड थाना प्रेमनगर गिरफ्तार किया गिरफ्तार करने वाली टीम का में उ0नि0 अजमेर सिंह भदौरिया चौकी प्रभारी मसीहागंज उ0नि0 नकुल सिंह का0 63 नरेन्द्र कुशवाहा का0 1971 अजीत मोहन