रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-02-22 News
झांसी । राष्ट्रीय लोकदल संगठन को जिला, ब्लाक तथा बूथ तक ले जाने के लिए राजकीय संग्राहलय में कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि हम बुंदेलखंड राज्य का समर्थन करते हैं संगठनात्मक समीक्षा का कार्य कर रहे है. राष्ट्रीय लोकदल की मजबूती एनडीए की मजबूती है। आगामी पंचायत एवं स्थानीय निकायों के चुनाव को ध्यान में रखते हुये अपने पूराने जनाधार को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय लोकदल का संगठन कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह को प्रधानमंत्री ने बड़ी जिम्मेंदारी सौंपी है, उन्हें कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं शिक्षा राज्यमंत्री का दायित्व दिया. जिसके माध्यम से प्रदेश और देश में चौधरी जयन्त सिंह केन्द्र सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतरने में लगे हैं। रालोद जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह पिपरा ने कहा राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के सहयोगी दलों से बुन्देखण्ड राज्य बनाने की बात मजबूती से रखेगी। प्रदेश सचिव अशोक कुमार निरंजन ने कहा राष्ट्रीय 'लोकदल का मानना है कि गांव और किसान को समृद्ध करने के लिए गांव आधारित योजनाओं की श्रृंखला खड़ी करने के लिए कार्य किया जाय यही भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का सपना था। कुटीर उद्योग धन्धों को ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित करने और नौजवानों को हुनरमन्द बनाने की उनकी हमेशा से कोशिश रही है। वर्तमान केन्द्र सरकार उनके सपनों के अनुसार ग्रामीण विकास और नौजवानों को टेक्निकल रूप से सक्षम बनाने में लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार और उ०प्र० के मुख्यमंत्री योगी की सरकार प्रतिबद्ध है। रालोद के बुंदेलखंड संगठन महामंत्री मनोज बुधौलिया ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल बुन्देलखण्ड के सभी जिलों की समीक्षा बैठक 27 फरवरी तक करने का कार्यक्रम तय किया है। इन बैठको में संगठन के विस्तार के लिए ठोस योजनाएं और कार्यक्रम तय किये जायेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव पिपरा ने की. संचालन महानगर अध्यक्ष रोहित भार्गव एवम जिला प्रवक्ता अनिल मौर्या ने किया। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बुंदेलखंड अध्यक्ष लियाकत अली, युवा बुंदेलखंड अध्यक्ष नीरज पटेल ,सरदार कुलवंत सिंह खालसा, हैरान सिंह सचेन्द्र सिंह सोनू, देवेन्द्र तिवारी, सदरुल हसन, सुरेन्द्र यादव, विश्वजीत सिंह, मयंक खत्री, दीपेंद्र राजपूत, सौरभ सिंह बुन्देला अनिता खरे, सहित रालोद के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।