
डीआईजी झांसी ने रेन्ज के क्षेत्राधिकारियों की गोष्ठी कर अपराध नियन्त्रण हेतु दिए दिशा निर्देश
झाँसी । पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी केशव कुमार चौधरी ने रेंज के जनपद झांसी व ललितपुर के क्षेत्राधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आहूत की गयी जिसमें विभिन्न संगीन अपराधों, सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों, महिलाओ एवं बालिकाओ सम्बन्धी अपराध, लंबित विवेचनाओ के निस्तारण, साइबर अपराध, माल मुकदमाती का निस्तारण, पुरस्कार घोषित, टॉप 10 अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही, यातायात व्यवस्था आदि की विस्तृत समीक्षा कर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये गम्भीर अपराधों के अभियुक्त जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर के अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही के निर्देश दिए गये। ने नगर सर्किल की लंबित विवेचनाओ की समीक्षा कर क्षेत्राधिकारियों को विवेचनाओ के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए है साथ ही अपने अपने सर्किलों के विवचको के साथ मीटिंग कर विवेचनाओ में गुणदोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण हेतु व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं अनावश्यक विवेचनाओ को लंबित न रखने के दिशा निर्देश । लुटेरे, अवैध शराब व पशु तस्करों आदि पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी सतत निगरानी व सत्यापन करते सक्रिय दुर्दांत अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही के साथ ही उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। शासन के निर्देशानुसार चिन्हित अपराधों में दोषियों को मा0 न्यायालय से सजा दिलाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान “आपरेशन कन्विक्शन” के तहत अभियोजक व मानिटरिगं सेल द्वारा समन्वय स्थापित कर प्रभावी पैरवी कराएं जिससे अपराधियों को अविलंब व अधिकतम सजा दिलाई जा सके । नाबालिक बच्चों/गुमशुदाओं/अपहृताओं की सकुशल/शीघ्र बरामदगी हेतु टीमें गठित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। पोस्टमार्टम/पंचायतनामा रजिस्टर को अध्यावधिक कर गुमशुदाओं के डाटा मिलान हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा कर रोकथाम हेतु सुरक्षात्मक उपाय एवं चेकिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी की जाए । किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए । साइबर अपराधों के बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाकर जनता को सावधान/सतर्क रहने हेतु जागरूक करते हुये आमजन को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने एवं किसी अनजान एप को इन्स्टॉल न करने, सोशल मीडिया के एकाउण्ट पर प्राइवेसी लगाकर रखने, किसी से ओटीपी शेयर न करने, अनजान नम्बरों से आने वाली कॉल पर बात करते समय साइबर ठगी से सावधान रहने के साथ ही अनजान कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान समय में साइबर ठग नये नये तरीके अपनाकर अपराधों को अंजाम दे रहें है, ऐसे अपराध जैसे इन्टरनेट अरेस्ट, स्क्रीन शेयरिंग, किसी पुलिस अधिकारी की जांच के नाम पर, केवाईसी अपडेट्स आदि की जानकारी रखने के साथ ही किसी के साथ साइबर अपराध घटित हो जाने पर तत्काल स्थानीय पुलिस/साइबर थाना अथवा 1930 पर तत्काल सूचना देने हेतु जागरूक करें। आमजन व संभ्रांत नागरिकों से सम्वाद बनाते हुये सहयोग लेकर हॉटस्पॉट को चिन्हित करते हुये अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवायें जिससे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियत्रण किया जा सके। थाने में आने वाले आंगतुक, पीड़ित का उत्पीड़न न किया जाए और न ही किसी को अनावश्यक रूप से थाने में निरूद्ध न रखा जाए। आगामी त्यौहारों पर जनपद की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु महोदय द्वारा विशेष सतर्कता के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए गये हैं। बीते वर्षों में हुई छोटी-बड़ी घटना का आकलन कर कार्ययोजना बनाकर बीट सिपाही से लेकर चौकी, थाना व सर्किल में तैनात प्रत्येक पुलिस अधिकारी फील्ड में निरन्तर भ्रमणशील रहने व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा महिला बीट को सशक्त करने हेतु आदेशित किया गया साथ ही महाशिवरात्रि के दृष्टिगत शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुसार पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध किये जाने के निर्देश दिये गए। शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या को लेकर ऑटो व ई रिक्शा के रूट निर्धारण को लेकर क्षेत्र में ट्रॉफिक प्लान बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी जिसमें शहरी क्षेत्र में चलने वाले ई-रिक्शा व ऑटो के रूट का निर्धारण करने के साथ ही शहर में सड़कों व नो पार्किंग क्षेत्र में वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाए एवं नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वर्तमान में शादियों के कारण बढ़ते यातायात दबाव व भीड़ को देखते हुए जिन स्थानों पर नो एंट्री की व्यवस्था है, वहां भारी, मध्यम मालवाहक वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा, यात्री वाहन, ट्रैक्टर, आदि वाहनों का आवागमन इमरजेंसी व आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को छोड़कर प्रतिबंधित किया जाए जिसका यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा सख्ती से पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। डीआईजी ने क्षेत्राधिकारियों को अपने अपने सर्किल के पुलिसकर्मियों में अनुशासन बनाये रखने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए है साथ ही पुलिसकर्मियों द्वारा सभी प्रकार की ड्यूटीयों को पूर्ण निष्ठा, मनोयोग के साथ निर्धारित वर्दी धारण करने तथा मृदुभाषी रहते हुए कर्तव्यपालन करने के निर्देश दिए गए है। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी अपराध/यातायात श्रीमती स्नेहा तिवारी, लक्ष्मीकांत गौतम, क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर, जनपद झॉसी एवं क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ रामसिंह जनपद जालौन मौजूद रहे।