पटेल समाज ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

पटेल समाज ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-02-20 News
झांसी | लक्ष्मी गार्डन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति एवं पटेल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के संरक्षक श्रीपत सहाय (पूर्व अधीक्षण अभियंता) एवं अध्यक्षता डॉ प्रताप सिंह पटेल जी पूर्व (ए डी हेल्थ) ने की। अतिथियों का स्वागत समाज के सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र के शिवनेरी किले में हुआ था आपके पिता का नाम शाहजी भोंसले था जो बीजापुर सल्तनत के सेनापति थे और माता जीजाबाई ने उन्हें धर्म नीति स्वराज का पाठ पढ़ाया अआपने सर्वप्रथम हिंदुत्व की बात की एवं हिंदू राज्य के स्थापना का संकल्प लिया आपको मात्र 44 वर्ष की उम्र में छत्रपति महाराज की उपाधि प्राप्त हुई एवं राज्याभिषेक हुआ। अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर प्रताप सिंह पटेल जी ने कहा की छत्रपति शिवाजी महाराज ने मात्र 16 साल की उम्र में तारणा किला जीतकर मराठा शक्ति की नींव रखी उन्होंने गुरिल्ला युद्ध नीति (गणिमी) अपना कर मुगलों,आदिलशाही और दूसरे शासको से युद्ध किया। 1659 में बीजापुर के सेनापति अफजल खान को हराकर प्रतापगढ़ की लड़ाई जीती 1664 में सूरत पर आक्रमण कर मुगलों की आर्थिक नीति को कमजोर किया ।आपने हिंदुओं की रक्षा के लिए हिंदू स्वराज की स्थापना का संकल्प लिया 3 अप्रैल 1680 को आपने अंतिम सांस ली। जयंती के कार्यक्रम में सर्व श्री संरक्षक आर एस गौर, रामगोपाल निरंजन, जी पी एल पटेल, गुलजारी लाल निरंजन, एन डी पटेल, डां वी के निरंजन, विनोद निरंजन, (बुंदेलखंड महामंत्री) मधुकर निरंजन (दादा), रामकिशन निरंजन, राजेंद्र निरंजन (महानगर महामंत्री),राजेश सचान (महामंत्री पटेल सेवा संस्थान), कमलेश निरंजन, महेंद्र निरंजन, संतोष सिंह निरंजन, डॉ सत्येंद्र प्रताप सिंह, महिपाल पटेल, राघवेंद्र पटेल (रानू), राजेंद्र सिंह, रामकुमार निरंजन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष एवं पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र निरंजन ने किया एवं आभार महासभा के बुंदेलखंड के अध्यक्ष पटेल अवधेश निरंजन ने व्यक्त किया