
सनशाइन क्लब ने आम सभा का किया आयोजन
झाँसी | सनशाइन क्लब (34) के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में होटल बुन्देलखण्ड प्राइड में आम सभा का आयोजन किया गया। वन्देमातरम गायन के पश्चात सर्वप्रथम संदेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष के द्वारा आय-वयय का लेखा सदन के समक्ष रखा गया। तत्पश्चात विगत कार्यक्रमों के अंतर्गत क्लब का 34वां अधिष्ठापन समारोह, खिचड़ी वितरण एवं 26 जनवरी पारिवारिक सभा के संयोजकों का कार्यक्रम के सफल संयोजन एवं महिला विंग टीम के द्वारा सहयोग के लिए अध्यक्ष के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत नेत्र शिविर लगाये जाने, होली पारिवारिक सभा, परमानेंट प्रोजेक्ट, हिन्दू नववर्ष मनाये जाने, रामनवमी पर प्रसाद वितरण; हनुमान जयंती मनाये जाने एवं गर्मियों में नि:शुल्क प्याऊ लगाये जाने पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। आम सभा में सन्देश अग्रवाल, अमित जैन,श्याम मुरारीलाल अग्रवाल, रोहित जायसवाल, नीरज भटनागर, नवीन श्रीवास्तव, संजीव नायक, शरद पहारिया , पवन गुप्ता, विलास गुप्ता, आशीष सोनी, चन्द्रशेखर तिगुनायक, संजय कानोडिया, आशीष सोनी पीएनबी,अमित उपाध्याय, अजय निगम, सुरेन्द्र गुप्ता इत्यादि सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय गान के उपरांत सचिव वीरेंद्र गुप्ता द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।