रेखा गुप्ता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर नमो इंडिया ने हर्ष व्यक्त किया

रेखा गुप्ता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर नमो इंडिया ने हर्ष व्यक्त किया

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-02-20 News
सुलतानपुर। सत्ताइस साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनने और रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने पर देशभर के नमो इंडिया पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त हो गया।इस अवसर पर नमो इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले एक अरसे से धारणा बनती जा रही थी कि भाजपा में बनिया समुदाय को वो तरजीह नहीं मिलती जिसका वो हकदार है परंतु भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने यह मिथक तोड़ते हुए एक वैश्य समाज के महिला नेता को दिल्ली की गद्दी सौंप कर जो विश्वास जताया है उससे वैश्य बनिया समाज अभिभूत है। इस अवसर पर मुंबई महाराष्ट्र से राष्ट्रीय महासचिव आशीष हेमंत कुमार हलवाई सहित देवदत्त गुप्ता,अनीता गुप्ता,घनश्याम गुप्ता, संजय हलवाई, महेश हलवाई, हर्षित गुप्ता। गुजरात से सुरेश कुमार गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, राहुल हलवाई। दिल्ली से डा सुरेन्द्र गुप्ता,आदित्य गुप्ता । मध्य प्रदेश से अमित गुप्ता, राजेश गुप्ता। बिहार से अनिल कुमार गुप्ता राजेश गुप्ता । छत्तीसगढ़ से राजेन्द्र गुप्ता। झारखंड से पवन कुमार गुप्ता, विकास गुप्ता। गोवा से राजकुमार हलवाई।कर्नाटक बेंगलुरु से दिलीप शाह‌। तमिलनाडु चेन्नई से मिथलेश प्रसाद। पश्चिम बंगाल कोलकाता से अधीर गुप्ता, रचना गुप्ता सहित राष्ट्रीय मंत्री रमेश कुमार मोदनवाल, अतुल मोदनवाल, जीत बहादुर मोदनवाल, सुभाष मोदनवाल, दीपक आर्य, ओमप्रकाश गुप्ता, गजानंद मोदनवाल, संगम लाल मोदनवाल, अजय गुप्ता , गजानंद मोदनवाल, सत्यनारायण मोदनवाल, दीपक मोदनवाल श्यामबाबू मोदनवाल आदि सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने भाजपा नेत्री रेखा गुप्ता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया।