अपराधियों पर लगाये अंकुश, एल0आई0यू0 के माध्यम से रखें सतर्कता :- डीआईजी

अपराधियों पर लगाये अंकुश, एल0आई0यू0 के माध्यम से रखें सतर्कता :- डीआईजी

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-02-19 News
झाँसी | पुलिस उपमहानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा रेंज कार्यालय में परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों के साथ अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर महाकुम्भ-2025, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रेंज के जनपदों में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु मासिक अपराध समीक्षा बैठक आहूत की गयी जिसमें विभिन्न संगीन अपराधों, सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों, महिलाओ एवं बालिकाओ सम्बन्धी अपराध, लंबित विवेचनाओ के निस्तारण, साइबर अपराध, माल मुकदमाती का निस्तारण, पुरस्कार घोषित, टॉप 10 अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही आदि की विस्तृत समीक्षा कर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु पंजीकृत अपराधों व निरोधात्मक कार्यवाही, महिला उत्पीड़न, एससी/एसटी उत्पीड़न व लम्बित एसआर केस, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, गौ तस्करी, वाहन चोरी आदि के अभियोगों में अबतक की गयी कार्यवाही, पुरस्कार घोषित, टॉप-10 अपराधियों की गिरफ्तारी, रासूका, गैंगस्टर,14(1) गैगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही, मा0 न्यायालय में दाखिला हेतु शेष आरोप पत्र/अन्तिम रिपोर्ट, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व उनके भौतिक सत्यापन की समीक्षा, थानों पर 05 दिवस से अधिक लम्बित चरित्र सत्यापन, आईटीएसएसओ पोर्टल पर लम्बित अभियोग, आईजीआरएस/शिकायत प्रकोष्ठ व सीएम डैसबोर्ड के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए. रेंज कार्यालय पर आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुधा सिंह, पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक, एडी देशराज मिश्र, अभिसूचना व जैडो विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।