झाँसी नगरी :- स्पा सेंटरों की आड़ में हो रहा देह व्यापार

झाँसी नगरी :- स्पा सेंटरों की आड़ में हो रहा देह व्यापार

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-02-19 News
झाँसी । झाँसी की नगरी रानी लक्ष्मीबाई व अपने सांस्कृतिक और संस्कारों के लिए देश में ही नहीं दुनिया में अपनी पहचान रखती है। लेकिन आज उसकी इस पहचान पर धीरे धीरे अपराध और अपराधियों के कृतियों से दाग सा लग रहा है। अब इस शहर में अनैतिक गतिविधियों ने अपने पांव पसारे शुरु कर दिए हैं, जिनमें जुआ, नशा और स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देहव्यापार का काला धंधा शामिल हैं। इन काले धंधो से शहर की आबो हवा तो खराब हो ही रही है वही युवाओं के भविष्य को बर्बाद होने में कोई कसर नहीं छुट रही है। एक अनुमान के मुताबिक शहर में छोटे मोटे लगभग 40 से 50 स्पा सेंटर चल रहै है जिनमें अधिकांश स्पा में मसाज के नाम पर खुले आम देहव्यापार का काम चल रहा है। नगर के कम उम्र के लड़के और व्यस्क खुलेआम आपको इन स्पा सेंटर जाते दिख जाएंगे। ऐसा नहीं है पुलिस को इस बात की भनक नहीं है परन्तु आँख मुंदकर इन पर कोई सख्त कार्यवाही नहीं हो रही है, जिसकी वजह से स्पा सेंटर की आड़ में इस अनैतिक काम को आसानी से चलाया जा रहा है। नगर में सबसे ज्यादा स्पा सेंटर आपको सीपरी, सदर व कोतवाली थाना क्षेत्र में देखने को मिलेंगे जहां यह अनैतिक कार्य खुलेआम चल रहा है। सुत्रो की मानें तो इन स्पा सेंटरों में शहर और शहर के बाहर के सफेदपोश रसुखदारो की हिस्सेदारी भी है इस लिए पुलिस और प्रशासन की नाक के निचे यह अनैतिक कार्य खुलेआम चल रहा है। नगर में स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी चलाने वाले स्पा सेंटरों में यह खेल सुबह शुरू होता है जो देर रात्रि तक चलता है। सूत्रों की माने तो इस काले धंधे में नीचे से ऊपर तक सेटिंग है जिससे इन स्पा सेंटरों में धड़ल्ले से अनैतिक गतिविधियां जारी है। समय रहते पुलिस और प्रशासन इन पर सख्त कार्यवाही करें ताकि सांस्कृतिक विरासत वाले शहर को इस गंदगी के दलदल से बाहर निकला जा सके। स्पा और मसाज सेंटर चलाने के लिए यह नियम स्पा स्पा सेंटर चलाने के लिए स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस लेना जरूरी है महिला और पुरुष के लिए मसाज की अलग-अलग व्यवस्था हो जो मसाज कर रहा है उसके पास फिजियोथैरेपी एक्यूप्रेशर में डिप्लोमा या तो डिग्री हो केंद्र में सीसीटीवी कैमरा जरूरी है जिसमें 3 महीने तक की रिकॉर्डिंग मौजूद रहे केंद्र में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग क्षेत्र होना चाहिए दोनों की एंट्री और एग्जिट अलग हो केंद्र के क्षेत्र में महिला और पुरुष दोनों के स्थान में कोई भी इंटर कनेक्शन नहीं होना चाहिए स्पा स्पा या मसाज पार्लर में लगने वाले के अंदर कोई भी लॉक नहीं होना चाहिए जिससे गेट अंदर से बंद ना हो आने वाले ग्राहकों की आईडी लेना जरूरी है और रजिस्टर में दर्ज भी हो