
किराना दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
झांसी। थाना प्रेम नगर क्षेत्र अन्तर्गत बिजौली में आधी रात के बाद राहगीरों ने जब एक दुकान से आग की लपटें निकलते देखी तो शोर मचा दिया. जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगो के साथ साथ दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि लोगो द्वारा लाख प्रयास के बाद भी आग बुझाना मुश्किल हो रहा था इसी बीच घटना की सूचना पाकर बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी ,एस.आई वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता देखकर फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका इसी बीच मामले की सूचना पाकर सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक भाटी और प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने अपनी प्रारम्भिक जांच में आग शार्ट सर्किट से लगना बताया।बिजौली के शंकर जी के मंदिर के पास सुरेन्द्र सिंह राजपूत की दुकान बनीं हुई हैं जिसे किराए पर दिया गया है जिसमें बिजौली निवासी गिरबर पाल पुत्र सीताराम अंशिका जनरल स्टोर एवं किराना स्टोर चलाता है. बताया जाता है कि रोज की भांति गिरबर दुकान बंद कर लगभग 10 बजे घर चला गया लेकिन दुकान में लगी फ्रिजर को बंद करना भूल गया जिसमें रात्रि लगभग 12.15 बजे शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से आग फैल गई और देखते ही देखते सब कुछ खाक हो गया. थाना प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद फायर सर्विस की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया है जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर सर्विस और बिजौली पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गई.