हमें आपकी है "परवाह", ट्रैफिक नियमों से न हों लापरवाह

हमें आपकी है "परवाह", ट्रैफिक नियमों से न हों लापरवाह

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-01-23 News
पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी केशव कुमार चौधरी ने शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह 2025 के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शिविर कार्यालय पर ट्रैफिक वार्डन प्रगति शर्मा के सहयोग से महिला पत्रकार सोनिया पाण्डेय-यूएनआई न्यूज एजेन्सी, संगीता राजभर-जेएमडी न्यूज, सविता सोनी- दबंग बुन्देलखण्ड, जोली खान-समाचार, अलका चौबे- प्रदेश वॉच एवं कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारीगण को हेलमेट वितरित किये गये तथा ट्रैफिक नियमों के पालन करने के साथ ही साथ खुद की सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील भी की गयी। इसके उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक झाँसी ने नोडल अधिकारी यातायात/पुलिस अधीक्षक नगर झाँसी ज्ञानेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती स्नेहा तिवारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात उमाकांत ओझा के साथ बैठक कर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह 2025 के तहत चलाये जा रहे अभियान के दौरान आयोजित किये जाने वाले विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी तथा महानगर झाँसी के विभिन्न चौराहों/स्थानों जहां पर जाम की स्थिति अथवा जाम लगने की सम्भावना बनी रहती है, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर समुचित पुलिस प्रबन्ध करने के निर्देश दिये गये जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालन हो सके। बैठक के दौरान उपरोक्त अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।