कृषि विवि में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गयी सुभाष चन्द बोस जी की जयंती

कृषि विवि में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गयी सुभाष चन्द बोस जी की जयंती

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-01-23 News
झाँसी। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पराक्रम दिवस के रूप में सुभाष चन्द बोस की जयंती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लैफ्टिनेंट कर्नल सुरेन्द्र सिंह, निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार, अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी डॉ. मनीष श्रीवास्तव, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एवं पशु महाविद्यालय डॉ. वीपी सिंह, अधिष्ठाता मात्स्यकी डॉ. एमजे डोबरियाल, सहित विवि के सभी अधिकारियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि लैफ्टिनेंट कर्नल सुरेन्द्र सिंह को निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र उड़ाकर स्वागत, सम्मानित किया। लैफ्टिनेंट कर्नल सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज देश नेताजी सुभाष चन्द बोस के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में साहस, दृढ़ संकल्प और एकता होनी चाहिए। लैफ्टिनेंट कर्नल ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुये बताया कि मैं स्वयं कारगिल युद्ध का साक्षी रहा हूँ। सुरेन्द्र सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध की विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध की विजय यशोगाथा सुनाकर साहस का संचार कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कारगिल युद्ध की वीडियो भी विद्यार्थियों को दिखाया और कहा भारतीय सेना में होना गर्व की बात हैं। निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विवि प्रतिवर्ष 30 राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय दिवस मनाता है। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान को विवि सही तरीके से चरितार्थ कर रहा है। पूरा देश आज पराक्रम दिवस मना रहा है। नेताजी सुभाष चन्द बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना के लिए बहुत संघर्ष किया। इसी यात्रा में उनका दौरा झाँसी सर्राफा बाजार में भी हुआ। झाँसी में नेताजी ने कहा झाँसी में रानी झाँसी ने जो अलख जलाई है उसको झाँसी वासी बुझने न दें। वर्मा देश में नेताजी ने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। विवि में भाषण, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, प्रतियोगिता का आयोजन किया इसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीएससी द्वितीय वर्ष छात्रा रती कुमारी यादव को भाषण एव ंबीएससी तृतीय वर्ष उद्यानिकी दिपिका को अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भगवत गीता से बड़े प्रभावित रहे। भारत माता के वीर सपूत सुभाष चन्द बोस की आज 128 वीं जयंती है। नेताजी ने आजादी के आंदोलन में नई दिशा दी थी। इस अवसर पर निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह, अधिष्ठाता कृषि डॉ. आरके सिंह, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. योगेश्वर सिंह, डॉ. आरके सिंह, डॉ. डीवी सिंह सहित विवि के सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारी, विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभात तिवारी ने एवं डॉ. आरपी यादव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।