प्रसार शिक्षा निदेशक के पद पर डॉ सुशील कुमार सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

प्रसार शिक्षा निदेशक के पद पर डॉ सुशील कुमार सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-01-18 News
झांसी। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में निदेशक प्रसार शिक्षा पद पर डॉ सुशील कुमार सिंह ने आज शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले 11 मार्च 1993 में प्रशिक्षण सहयोगी कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां, सतना मध्य प्रदेश दीनदयाल शोध संस्थान में, 17 अक्टूबर 1994 से 11 जनवरी 1999 तक कृषि विज्ञान केंद्र गनिवां चित्रकूट उत्तर प्रदेश में प्रभारी प्राचार्य दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित,माननीय भारत रत्न नानाजी देशमुख के नेतृत्व में कार्य किया। 12 जनवरी 1999 को वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि प्रसार भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर में। 12 जनवरी 2007 से प्रधान वैज्ञानिक कृषि प्रसार व विभागाध्यक्ष सामाजिक विज्ञान विभाग में 2 फरवरी 2016 तक तथा 3 फरवरी 2016 को कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोधपुर राजस्थान में 20 फरवरी 2023 तक निदेशक के पद पर कार्य किया। 21 फरवरी 2023 से 31 मई 2024 तक प्रधान वैज्ञानिक कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान कानपुर उत्तर प्रदेश में कार्य किया।