समाजसेवियों ने पुलिस अधीक्षक कुवंर अनुपम सिंह व एएसपी अखंड प्रताप सिंह से किया मुलाकात

समाजसेवियों ने पुलिस अधीक्षक कुवंर अनुपम सिंह व एएसपी अखंड प्रताप सिंह से किया मुलाकात

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-01-18 News
सुलतानपुर। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल,पत्रकार एकता संघ व मानव अधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट ने नवागत पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर कुँवर अनुपम सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह से एक औपचारिक मुलाकात किया। इस दौरान समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट ने नवागत पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को बुके भेंट करते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर डी पी गुप्ता एडवोकेट ने पुलिस अधीक्षक से व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस को प्राथमिकता के आधार पर अग्रसारित करने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दी। विदित हो कि अक्सर देखा गया है की शस्त्र लाइसेंस हेतु दिए गए आवेदन पर पुलिस विभाग की संस्तुति लगकर जिला अधिकारी कार्यालय में लंबे समय तक लंबित रहती है। छः माह से अधिक समय बीतने पर जिला अधिकारी कार्यालय से आवेदक की फाइल पुलिस विभाग को पुनः जांच हेतु वापस भेज दी जाती है, जिससे शस्त्र लाइसेंस आवेदनकर्ता को फिर से पैरवी करनी पड़ती है। जिसके चलते उसे बेवजह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या पर पुलिस अधीक्षक ने समाजसेवियों को जिला अधिकारी से वार्ता करने का परामर्श दिया। इसी के साथ साथ किसान व्यापार मंडल, पत्रकार एकता संघ और मानव अधिकार संरक्षण संस्था की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह से मिलकर उनका विशेष आभार प्रकट किया क्योंकि कई बार ऐसा मौका आया है कि आम नागरिकों को जब कोई भी परेशानी होती है और उसकी सूचना संगठन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह को दी गई है, तो उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ित‌ को राहत प्रदान किया गया है। इस विषय पर सभी समाजसेवियों ने एएसपी अखंड प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला संयोजक अरविंद चौरसिया, रमेश मोदनवाल,राजदेव यादव,पवन कुमार, राजन गुप्ता, सुभाष मोदनवाल, प्रदीप मिश्रा,अजय कुमार गुप्ता, आशीष बरनवाल एडवोकेट, अतुल मोदनवाल, अश्विनी कुमार वर्मा , रामदीन अग्रहरि आदि समाजसेवी मौजूद रहे।