सहकार भारती के पदाधिकारियों द्वारा संस्थापक  सदस्य कन्हैयालालटोकसे को किया गया सम्मानित

सहकार भारती के पदाधिकारियों द्वारा संस्थापक सदस्य कन्हैयालालटोकसे को किया गया सम्मानित

Written by Prem Prakash Agarwal News
झाँसी। सहकार भारती के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य डॉ० संदीप सरावगी के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रवीण भार्गव की अध्यक्षता में सहकार भारती के संस्थापक सदस्य आदरणीय कन्हैयालाल टोकसे के घर जाकर सहकार भारती का स्थापना दिवस मनाया एवं कन्हैया लाल टोकसे को फूलमाला, श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही संध्या टोकसे पूर्व प्रदेश पदाधिकारी सहकार भारती को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कन्हैया लाल जी ने कहा कि सहकार भारती के द्वारा गरीबों के उत्थान एवं सहकारिता के माध्यम से देश को स्वाबलंबी बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल के पुराने समय को याद करते हुए बताया कि उन्होंने कैसे लोगों में सहकारिता की भावना जगाई एवं झांसी में रेल्वे के 200 से अधिक परिवारों की आवासीय सोसायटी बनाकर उनको रहने के लिए स्वयं का घर दिलाया। उन्होंने सहकार भारती के द्वारा किये जा रहे देशव्यापी कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ संदीप सरावगी ने कहा कि आज स्थापना दिवस पर हम सभी सहकार बंधुओं को कन्हैयालाल टोंकसे जी से उनके द्वारा किए गए सहकारिता के कार्यों का अनुकरण प्रेरणा लेते हुए सहकारिता की दिशा में आगे बढ़ाना चाहिये। प्रवीण भार्गव प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने स्थापना दिवस के मौके पर सहकार भारती के द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सहकार भारती के सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल द्वारा एवं आभार महानगर अध्यक्ष उदय सोनी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश की पूर्व महिला पदाधिकारी श्रीमती संध्या टॉकसे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारदा शंकर सिंह, संगठन प्रमुख आर के सोनी, सहकार भारती के सदस्य राम लखन तिवारी, संदीप नामदेव, आशीष विश्वकर्मा, राकेश अहिरवार सहित कई लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट:-राकेश कुमार झाँसी