
उ0प्र0 में भी मनाया गया सहकार भारती का 47 वाँ स्थापना दिवस
लखनऊ। सहकार भारती पूरे भारत में गरीबों के उत्थान एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। सहकार सहकार भारती के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का एक आनुसांगिक संगठन है। सहकारिता के आंदोलन को जनकल्याणकारी स्वरूप देकर और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से 11 जनवरी 1978 को मुम्बई (महाराष्ट्र) में "सहकार भारती" नामक सामाजिक संस्था की स्थापना हुई और 11 जनवरी 1979 को कार्य आरम्भ हुआ। सहकारिता के माध्यम से लोगों को जोड़कर स्वयं के लिये कार्य करने को प्रेरित करने के लिये विविध क्षेत्र में विशेषकर सामाजिक, आर्थिक तथा सहकारी क्षेत्र में अनुसंधान के लिये प्रोत्साहित करना, उत्तरदायित्व लेना, शुरू करना आदि महत्वपूर्ण विषय शामिल है। इसी क्रम में गत रविवार को उद्यान निदेशालय के हॉल, लखनऊ में 47वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। वॉगपना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय जोशी जी व राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया जी रहे। उक्त द्वय प्रमुख पदाधिकारियों ने सभा में उपस्थित सहकार भारती के सभागार में सभी का ज्ञानवर्धक एवं मार्गदर्शन दिया। मंचासीन महिला प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी राय जी रहीं। कार्यक्रम में अतिथि बाल्मीकि त्रिपाठी सभापति व जितेंद्र बहादुर सिंह सभापति नचबई का भी सम्बोधन हुआ। कार्यक्रम में स्वागत सम्बोधन प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह जी ने किया तथा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे जी ने किया। अन्त में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे जी ने बधाई देते हुये लखनऊ विभाग, कानपुर विभाग, के संयोजक व पदाधिकारीगणों व उपस्थित रहे सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। रिपोर्ट:-राकेश कुमार झाँसी