थाना रक्सा पुलिस ने 3 शातिर चोरों को चोरी के माल एवं अवैध असलाह व 6 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

थाना रक्सा पुलिस ने 3 शातिर चोरों को चोरी के माल एवं अवैध असलाह व 6 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-01-14 News
झाँसी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के कुशल निर्देशन में कुम्भ मेला प्रयागराज व 26 जनवरी के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.01.2025 को थाना रक्सा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर पठारी तिराहा के पास नयागांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर खाली प्लाट की बाउन्ड्री के किनारे से 03 शातिर चोरों को आपे में बैठकर अपराध कारित करने की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से तीन अदद नाजायज देशी तमंचे 315 बोर व 06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर , एक अदद तारकटर, एक आरी ब्लेड, एक अदद पेचकस , एक अदद प्लास, एक अदद सब्बल लोहा व एक अदद टार्च , 02 अदद घन्टे पीतल धातु के वजन करीब प्रत्येक 05 किलोग्राम कुल करीब 10 किलोग्राम सम्बन्धित , एक अदद गैस सिलेन्डर , एक जोड़ी पायल सफेद धातु व दो जोड़ी विछिया सफेद धातु , 6000/- रुपये नगद बरामद हुये। बरामद शुदा माल व गिरफ्तार अभियुक्तगण जितेन्द्र अहिरवार, अमन दुबे, दिनेश कुमार वर्मा के विरूद्ध मामला पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार / सहयोग करने में प्रमुख रूप से थानाध्यक्ष परमेन्द्र कुमार सिंह थाना रक्सा , उ0नि0 शिवकुमार चौकी प्रभारी डोंगरी , उ०नि० नितिश कुमार , हे0का0 79 भगवान सिंह , का0 459 विजय करन , का0 196 जीत बहादुर , चालक 1037 विजय कुमार , का0 642 श्याम प्रताप ,चालक का0 292 मुकेश जुरैल रहे।