मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन को विकास एवं राजस्व कार्यो में मिला प्रथम स्थान

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन को विकास एवं राजस्व कार्यो में मिला प्रथम स्थान

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-01-11 News
उरई । जालौन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकार की महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का अनुश्रवण माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से किया जाता है। इस रैंकिंग में माह दिसंबर २०२४ की समीक्षा करने पर जनपद जालौन को विकास एवं राजस्व के विभिन्न विभागों/परियोजनाओं/योजनाओं के समस्त कार्याे के मूल्यांकन के वाद प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जनपदों के मूल्यांकन हेतु मुख्य रूप से राजस्व, विकास, खाद्य रसद, भूतत्व एवं खनिकर्म, नगर विकास, आबकारी, स्टाम्प, चिकित्सा स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, पशुधन, शिक्षा इत्यादि समस्त विभागों की योजनाओं को आधार बनाया गया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर हमीरपुर,तीसरे स्थान पर अंबेडकरनगर ,चौथे स्थान पर महाराजगंज तथा पांचवे स्थान पर बदायूं जनपद है। झांसी मण्डल का जिला झांसी 16 वे स्थान तथा जनपद ललितपुर 32 वे स्थान पर है। जिलाधिकारी जालौन द्वारा प्रत्येक विभाग की परियोजनाओं /कार्याे के सघन अनुश्रवण के कारण जनपद को अधिकांश मानकों में उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त हुई है तथा समेकित रूप से राजस्व एवम् विकास के मानको पर आज दिनांक 10-01-2025 को जारी रैंकिंग में जनपद जालौन प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।