
डी आई जी ने पुलिस चेकिंग बैरियर का किया निरीक्षण दिए निर्देश।
झाँसी। पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी केशव कुमार चौधरी ने होने जा रहे महाकुंभ-2025 के दृष्टिगत जनपद झाँसी के खैलार-बनगाय, बसई बबीना एवं जनपद ललितपुर के झरर घाट अंतर्राज्यीय-बॉर्डर पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाये रखने हेतु पुलिस चेकिंग बैरियर का निरीक्षण कर सम्बंधितों को दिए निर्देश।