प्रेमनगर थाना - देशी पिस्टल व कारतूस के साथ युवक को  गिरफ्तार किया

प्रेमनगर थाना - देशी पिस्टल व कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-01-09 News
झाँसी । थाना प्रेमनगर पुलिस ने एक युवक देशी पिस्टल के सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से पुलिस ने 32 बोर का एक देसी पिस्टल और दो 32 बोर के कारतूस बरामद किये है। अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किये गये युवक को किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुधा सिंह के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे जनपदीय अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था व चेकिंग संदिग्ध व्यक्तियों व जुर्म की रोकथाम हेतु थाना प्रेमनगर के चौकी प्रभारी पु0न009 उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह , चौकी प्रभारी नैनागढ उपनिरीक्षक गिरजेश कुमार, उपनिरीक्षक अनुपम यादव, व कांस्टेबल शिवम कुमार, अजीत सिंह, पंकज पाल, नरेश सिंह पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर बल्लमपुर गांव की तरफ से नहर, के किनारे इम्तियाज की पुलिया, पु०नं० 09 थाना प्रेमनगर से एक युवक के कब्जे से अवैध एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम विपिन यादव पुत्र कमलेश यादव नि० ग्राम गुढ़ा थाना रक्सा जिला झाँसी उम्र 24 वर्ष बताया, प्रेमनगर थाना पुलिस ने उक्त युवक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया.