रक्सा एवं बबीना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से छह लोगों को माल सहित पकड़ा

रक्सा एवं बबीना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से छह लोगों को माल सहित पकड़ा

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-01-09 News
झाँसी । झांसी में बेदौरा अमरपुर बार्डर पर पहुंज नदी के पुल पर थाना रक्सा एवं थाना बबीना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक कार फोर्ड एस्पायर न0 UP-93 BN-2756 व थाना नबावाद पर पंजीकृत मु0अ0स0 08/25 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित एक मोटरसाइकिल पैशन प्लस न0 UP-93 V-3076 गिरफ्तार किये गये 6 लोगों को पकड़ा मामले की जानकारी विस्तार पूर्वक देते हैं कि 08.01.2025 बृजेन्द्र सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी करौंदी माता मंदिर के पीछे शिवपुरी रोड थाना रक्सा जिला झाँसी ने थाना रक्सा पर उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें उनके जानकारी दी कि दिनांक 07.01.2025 को गाडी फोर्ड एस्पायर न0 UP-93 BN-2756 को रात के समय 4 व्यक्तियों द्वारा रेलवे स्टेशन झाँसी से दिनारा जाने के लिये गाडी बुकिंग की थी तथा उक्त चारो व्यक्तियों ने डगरवाहा ग्राम के आगे राजापुर तिराहे से मुझसे कार को लूट लिया था प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रक्सा में मु0अ0स0 02/2025 धारा 309 (6) बीएनएस पंजीकृत किया गया इस को लेकर पुलिस टीमों द्वारा सम्भावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी दबिश के चलते पुलिस को 8 और 9 जनवरी 2025 की बीच रात्रि मे थाना रक्सा पुलिस व थाना बबीना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बेदौरा अमरपुर बार्डर पर पहुंज नदी पुल पर अमरपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर की जा रही चेंकिग के दौरान 4 लोगो को पकड़ा जिनके नाम गौतम पुत्र ज्ञान सिंह अहिरवार निवासी ग्राम खजराहा बुजुर्ग थाना बबीना जिला झांसी उम्र करीब 20 वर्ष तथा भारत उर्फ शिवम अहिरवार पुत्र विनोद अहिरवार निवासी ग्राम खजरा बुजुर्ग थाना बबीना जनपद झांसी उम्र 24 वर्ष और विकास राजपूत पुत्र राम सेवक राजपूत निवासी ग्राम खजरा बुजुर्ग थाना बबीना जनपद झांसी उम्र 20 वर्ष तथा शिवम उर्फ उदय गौतम पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम खजराहा बुजुर्ग थाना बबीना जनपद झाँसी उम्र करीब 22 वर्ष है पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गयी कार न0 UP-93 BN-2756 को बरामद की गई तथा इसके साथ साथ रेलवे स्टेशन झाँसी से दिनांक 05.01.2025 को चोरी की गयी मोटरसाइकिल न० UP 93V3076 को आरोपी भगवत प्रजापति पुत्र बसन्त लाल प्रजापति निवासी आरा मशीन चूड़ी वाली गली थाना बबीना जनपद झांसी उम्र करीब 29 वर्ष और मनीष अहिरवार पुत्र केदार उर्फ कृपाल सिंह निवासी ग्राम खजरहा बुजुर्ग थाना बबीना जनपद झांसी उम्र 19 वर्ष से बरामद किया गया उक्त मोटरसाइकिल के सम्बन्ध थाना गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष परमेन्द्र कुमार सिंह थाना रक्सा जनपद झाँसी और थानाध्यक्ष सुशील कुमार द्विवेदी थाना बबीना जनपद झाँसी उ0नि0 दिनेश कुमार गिरी चौकी प्रभारी बीएचएल थाना बबीना जनपद झाँसी तथा उ0नि0 कैलाश चन्द्र थाना बबीना जनपद झाँसी सहित आदि लोग मौजूद रहे