
राष्ट्रीय ग्राम स्वाराज अभियान योजना अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय 01 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
झांसी । उपनिदेशक पंचायत झांसी मण्डल, झांसी के निर्देशन में राष्ट्रीय ग्राम स्वाराज अभियान वित्तीय वर्ष 2024-25 में सुशासन और आत्मनिर्भर बुनियादी ढाचे पर केंद्रित करने हेतु पी०डी०आई एवं सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण आदि विषयों पर जनपद के विकास खण्ड बबीना, बड़ागांव, चिरगांव एवं मोठ में प्रशिक्षण का सुभारम्भ किया गया। जिसमें समस्त ग्राम प्रधान सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 15 के अनुसार ग्राम पंचायत के कार्य उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95(1) (छ) के प्रावधान अनुसार प्रधान को पद से हटाये जाने, ग्राम प्रधान को स्वयं को आयकर रिटर्न दाखिल किये जाने की जानकारी एवं महिला ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों और कर्तव्यो के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी गयी। पंचायती राज व्यवस्था, संरचना, ग्राम पंचायतो की कार्यप्रणाली, पंचायत विकास सूचकांक, सतत विकास सक्ष्यों एवं उनके स्थानीयकरण, ओएसआर एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मास्टर ट्रेनर्स अभिषेक सिंह चौहान, प्रहलाद सूरौठिया, सुखलाल कुशवाहा, प्रदीप श्रीवास्तव, कैलाश नारायण साहू, अनिल आर्य, आराधना निराला एवं हरिशंकर मिश्रा के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ,रिपोर्ट:- राकेश कुमार झाँसी