
पोस्टमार्टम घर के बाहर लाश के पैरों पर कपड़ा बांधकर घसीटा , वीडियो वायरल
झांसी । एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यह वीडियो पोस्टमार्टम घर के बाहर का है, जहां दो लोग एक शव के पैरों में कपड़ा बांधकर घसीटते हुए अंदर ले जा रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 9 सेकंड के इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शव के पैरों पर कपड़ा बंधा हुआ है और दो लोग उस कपड़े के सहारे शव को पोस्टमार्टम घर में घसीटते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने इस वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया है. क्षेत्राधिकारी नगर रामवीर सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है. यह वीडियो कब और कहां का है, इसका पता लगाया जा रहा है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.