क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती स्नेहा तिवारी ने यातायात नियमों की दी जानकारी

क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती स्नेहा तिवारी ने यातायात नियमों की दी जानकारी

Written by Prem Prakash Agarwal 2025-01-06 News
झांसी । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती स्नेहा तिवारी व निरीक्षक यातायात उमाकान्त ओझा द्वारा इलाइट चौराहा पर वाहन चालकों को सड़क पर सुरक्षित चलने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन कर रहे वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर लोगों को हेलमेट सीट बेल्ट लगाने हेतु प्रेरित किया गया. इस दौरान यातायात पुलिस के साथ अन्य अधिकारी पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे