
गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर लंगर एवं कम्बल का वितरण
झाँसी । एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में परम पूज्य गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर ईलाइट चौराहे पर कार्यक्रम का अयोजन राहुल पराशर प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ जिसमें करीब पांच सौ लोगों को लंगर एवं कम्बल का वितरण किये गये उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कृष्ण पाल सिंह राजपूत पूर्व विधायक बबीना झांसी एवं महेंद्र सिंह खालसा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतम सिंह प्रेमी ने की तथा विशेष रूप उपस्थित लोगो में सर्व श्री सुभाष पटेल ,विवेक गोस्वामी,विवेक श्रीवास्तव संपत चौधरी , अनम खान, मनीष शेषा, जितेंद्र श्रीवास, विनोद जोशी आदि उपस्थित रहे। रिपोर्ट:- राकेश कुमार झाँसी