
मुंबई के उद्योगपति देवदत्त गुप्ता बने नमो इंडिया संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक
सुलतानपुर - मुम्बई। अपने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान नमो इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट ने उद्योगपति हेमंत कुमार हलवाई के साथ मद्धेशिया समाज के प्रसिद्ध उद्योगपति देवदत्त गुप्ता से उनके चीरा बाजार मुंबई स्थिति शारदा होटल के आफिस में मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता व उद्योगपति हेमंत कुमार हलवाई का तहेदिल से आवभगत किया। चर्चा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता ने उन्हें नमो इंडिया संस्था के उद्देश्य से अवगत कराते हुए कहा कि हमारी संस्था संकीर्ण मानसिकता को त्यागकर मोदनवाल, मद्धेशिया, यज्ञसेनी आदि उन सभी वर्गों को नमो इंडिया के आनलाइन फोरम पर संगठित कर रही है जो अपने आप को हलवाई कहता है। इसी के साथ डी पी गुप्ता ने कहा कि वे पांच - दस हजार स्वजातीय युवाओं को एक साथ जोड़ कर एक ट्विटर एक्स आर्मी बनाने का प्रयास कर रहे हैं । ये ट्विटर आर्मी का एक ही लक्ष्य होगा कि जिस किसी व्यक्ति के साथ कोई अन्याय हो रहा है तो सभी लोग संवैधानिक दायरे में रहते हुए उसके ट्वीट को रिट्वीट करके एक अभियान छेड़ दें जिससे उक्त पीड़ित व्यक्ति की बात सरकार तक पहुंच जाये और उसे तत्काल न्याय मिल जावे। नमो इंडिया के उद्देश्य को सुनकर उद्योगपति देवदत्त गुप्ता ने संस्था की सराहना किया और बतौर संरक्षक नमो इंडिया के प्रयासों में तन मन धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया।