
मानव अधिकार संरक्षण व पत्रकार एकता संघ हर रोज रात्रि में घूम घूम कर जरूरतमंदों के बीच बांट रहा है कंबल
सुलतानपुर। नववर्ष 2025 की शुरुआत से उत्तरोत्तर बढ़ती जा रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर मानव अधिकार संरक्षण व पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट के दिशा निर्देश पर जिला संयोजक अरविंद चौरसिया व जिला उपाध्यक्ष राजन गुप्ता के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बस स्टेशन परिसर व रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ढूंढ ढूंढ कर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत 2 जनवरी को मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश कुमार सोनी के करकमलों द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सुरेश कुमार सोनी ने घोषणा कि इस भीषण ठंड में भी संस्था द्वारा प्रतिदिन रात्रि दस बजे के बाद बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाता रहेगा। इस अवसर पर सरदार जसविंदर सिंह, अश्वनी वर्मा, प्रदीप मिश्रा,अशोक वर्मा, संदीप अग्रहरि आदि सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे