
पत्रकार एकता संघ व मानवाधिकार संरक्षण संस्था ने सीएफओ संजय शर्मा की दी नववर्ष को बधाई
सुलतानपुर। पत्रकार एकता संघ एवं मानव अधिकार संरक्षण संस्था के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट के दिशा निर्देश पर जिला संयोजक अरविंद चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष राजन गुप्ता, जिला सचिव प्रदीप मिश्रा ने चीफ फायर आफिसर संजय शर्मा से मुलाकात कर उनको नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान हुई चर्चा के दौरान सीएफओ संजय शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना या अग्निकांड होने पर आम लोगों को उससे बचने की जानकारी के अभाव में ज्यादा नुकसान और जनहानि होती है। ऐसे में उन्होंने सुल्तानपुर के सभी सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे समाज में ये जागरूकता फैलाने में सहयोग दें कि आग लगने के दौरान वहां फंसे लोगों को क्या करनी चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। अग्निकांड में फंसा व्यक्ति अक्सर धैर्य खो देता है और उन गलतियों को करने लगता है जो उसे नहीं करनी चाहिए। सीएफओ संजय शर्मा ने आगे कहा कि आग के दौरान शांत रहें घबराएं नहीं,घबराने से स्थिति को संभालना और कठिन हो जाता है। यदि अलार्म हो तो उसे तत्काल बजाएं ताकि अन्य लोग भी सतर्क हो सकें। जल्दी से इमारत से बाहर निकलने के लिए सुरक्षित मार्ग का पालन करें। धुआं से बचें और कम ऊँचाई पर रहें और धुआं से बचने के लिए नाक और मुँह को कपड़े से ढकें। इस दौरान लिफ्ट का प्रयोग न करें बल्कि सीढ़ियों का प्रयोग करें। दरवाजे और खिड़कियां बंद करें दें ताकि आग और धुआं को फैलने से रोकने में मदद मिले।अगर आप आग में फंस गए हैं, तो बंद कमरे में रहें, दरवाजा बंद करें और नीचे लेटकर धुआं से बचने की कोशिश करें। ऐसे में फायर ब्रिगेड को जल्द से जल्द सूचना देनी चाहिए।