
पत्रकार एकता संघ व मानवाधिकार संरक्षण संस्था ने भाजपा नगर अध्यक्ष को दी बधाई
सुलतानपुर । पत्रकार एकता संघ व मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट के दिशा निर्देश पर जिला संयोजक अरविंद चौरसिया व जिला उपाध्यक्ष राजन गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल से उनके आवास पर जाकर मुलाकात किया और उनको पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर एवं नववर्ष 2025 की बधाई दी। इस दौरान प्रदीप मिश्रा, अशोक वर्मा, विशाल अग्रहरि, राकेश जायसवाल ,विकास सिंह, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे। विदित हो कि उच्च शिक्षा प्राप्त रीना जायसवाल ने एम ए इन जियोग्राफी एंड सोशियोलॉजी व एम ए इन पोलिटकल साइंस की शिक्षा प्राप्त किया है। भाजपा नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल पिछले 6 वर्षों से पार्टी से जुड़ी हुई हैं। राजनीति में आने से पहले रीना जायसवाल एक समाजसेविका के रूप में कार्यरत रहीं थी, बाद में विश्व हिन्दू परिषद से जुड़ कर कार्य किया था। पूर्व में रीना जायसवाल ने भाजपा महिला मोर्चा में ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी उसके बाद नगर मंडल में नगर मंत्री पद की ज़िम्मेदारी निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक रूलिंग पार्टी की नगर अध्यक्ष होने के नाते वे आमलोगों की समस्याओं को दूर करते हुए क्षेत्र के विकास में निरंतर कार्य करेंगी।