मुख्य कार्यालय अधीक्षक रेलवे "प्रवीण बंसल" हुए सेवानिवृत

मुख्य कार्यालय अधीक्षक रेलवे "प्रवीण बंसल" हुए सेवानिवृत

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-12-31 News
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कार्मिक विभाग में कार्यरत प्रवीन बंसल मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्य करते हुए आज सेवा निवृत्त में हो रहे हैं। उन्होंने रेलवे में लगभग 35 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। उन्हें उत्कृष्ट कार्यो के लिए विभिन्न पटलों पर रेल्वे द्वारा पुरस्कृत किया गया। बंसल जी की कार्य पद्धति से कर्मचारी एवं अधिकारी हमेशा संतुष्ट नजर आते थे विभिन्न पटलों पर अपनी सेवा देते हुए सेवानिवृत्ति के वक्त रेलवे की प्रतिष्ठित एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए उम्मीद कार्ड बनाए जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रिटायर्ड कर्मी हो या वर्तमान कर्मचारी किसी को भी उनके पटल पर कभी कोई समस्या नहीं हुई तुरंत निस्तारण करने में विश्वास रखने वाले बंसल का योगदान सराहनीय रहा है। हाल ही में, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उनको विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया गया।