कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज मुंबई का वार्षिक मिलन समारोह धूमधाम से हुआ आयोजित

कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज मुंबई का वार्षिक मिलन समारोह धूमधाम से हुआ आयोजित

Written by Prem Prakash Agarwal 2024-12-26 News
सुलतानपुर - मुम्बई।कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज मुंबई के तत्वावधान में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर रंगमंच मैदान थाने पश्चिम मुंबई में वार्षिक मिलन समारोह 25 दिसंबर 2024 बहुत ही धूम-धाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालबाबू गुप्ता व संचालन श्रीमती बबीता गुप्ता व सुनील गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाक्टर सुरेश कुमार व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी उद्योगपति डाक्टर संजय गुप्ता की मौजूदगी में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत कवि विशम्भर नाथ गुप्ता को मरणोपरांत समाज रत्न‌ सम्मान‌ दिया गया, जिसे उनके‌ पुत्र आनन्द प्रकाश गुप्ता ने ग्रहण किया। इसी के साथ साथ श्रीमती संजय रानी अनंत कुमार गुप्ता, श्रीमती अनीता रामकुमार गुप्ता, श्रीमती मीना कुमारी गुप्ता‌ व राधे श्याम हलवाई को समाज गौरव सम्मान‌ दिया गया। इसी के साथ हेमंत कुमार हलवाई, देवदत्त गुप्ता, डी पी गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष नमो इंडिया, रामचंद्र‌ गुप्ता गोवा, डाक्टर दिलीप गुप्ता, डाक्टर सुरेश कुमार, लालबाबू गुप्ता को संस्था द्वारा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान बीएआरसी वैज्ञानिक डाक्टर राकेश कुमार गुप्ता, विमल गुप्ता उपाध्यक्ष आदित्य बिड़ला कैपिटल, डाक्टर दिलीप गुप्ता रिलायंस रिसर्च सेंटर हास्पिटल मुंबई, रामचंद्र गुप्ता इलेक्ट्रिक इंजीनियर संभाजी नगर महाराष्ट्र, समाजसेवी हीरा लाल हलवाई सहित नमो इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव आशीष हेमंत हलवाई‌ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हलवाई समाज मुंबई के अध्यक्ष‌ मेवालाल डी हलवाई ने सामाजिक ताने-बाने‌ को मजबूत करने में सभी लोगों को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर उनके परिजनों को विशेष ध्यान देना चाहिए और खासतौर पर समाज की लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त करें इसके लिए सभी को जागरूक रहना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने दहेज रहित विवाह पर जोर देते हुए कहा कि हलवाई समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए उनकी कमेटी निरंतर प्रयास रत है। हर परिवार में महिलाओं का सम्मान हो और उनके साथ कोई घरेलू हिंसा की घटना न घटित हो इसके लिए सभी लोगों को मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए। वार्षिक मिलन समारोह कार्यक्रम में मुंबई के आस पास के हजारों स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में संस्था के उपाध्यक्ष विश्वनाथ हलवाई, महामंत्री दीनदयाल गुप्ता, उप महामंत्री अनंत कुमार गुप्ता, सह महामंत्री अरूण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष परदेशी शिवपूजन हलवाई सहित कमेटी के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।